पीड़ीएस दुकानों में मनाया गया चावल उत्सव

बलौदाबाजार, 06 जनवरी 2026/sns/- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के आदेशानुसार पीड़ीएस दुकानों में छत्तीसगढ़ रजत जयंती चावल उत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को शासकीय उचित मूल्य की दुकान लटेरा में चावल उत्सव मनाया गया। इस दौरान सभी हितग्राहियों को माह जनवरी का चावल-शक्कर-नमक वितरण किया गया साथ ही हितग्राहियों का ई -केवायसी भी किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य रविदास बंजारे,सरपंच ललिता साहू,प्राथमिकता कार्डधारी,अंत्योदय कार्डधारी निराश्रित कार्डधारी,सामान्य कार्डधारी,निगरानी समिति के सदस्यगण, पंचगण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *