मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु फार्म 6 भराए जाने सम्बन्धी कार्यवाही हेतु विद्यालय, महाविद्यालय हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

अंबिकापुर, 16 जनवरी 2026/sns/-   मतदाता जागरुकता अभियान के तहत् समस्त हायर सेकेण्डरी विद्यालयों के ऐसे छात्र-छात्राएं जो 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है एवं 17+ आयु वर्ग के वे सभी जो 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करेंगे, उनका फार्म 06 का अग्रिम आवेदन प्राप्त कर  Voters.eci.gov.in  अथवा ECINET में ऑनलाइन भरवाए जाने हेतु श्री योगेश मिश्रा एवं श्री रवि तिवारी सहायक संचालक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार मतदाता अभियान के तहत समस्त महाविद्यालयों में 1 अक्टूबर 2026 की स्थिती में ऐसे छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। उनका नाम मतदाता सूची में जुड़वाने हेतु फार्म 6 भराए जाने सम्बन्धी कार्यवाही हेतु समस्त नोडल प्राध्यापक स्वीप को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *