एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 1 मार्च को
सुकमा, 21 जनवरी 2026/sns/- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 06 वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह प्रवेश परीक्षा 01 मार्च 2026 (रविवार) को प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक (02 घंटे) आयोजित होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री हेमंत कुमार सिंहा ने बताया कि सुकमा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कोंटा, सुकमा, छिंदगढ़ में प्रवेश के लिए कक्षा 05 वीं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन एकलव्य विद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ के माध्यम से कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए एकलव्य विद्यालयों की वेबसाइट, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुकमा अथवा प्राचार्य, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोंटा, सुकमा, छिंदगढ़ से संपर्क कर सकते हैं।