डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक की आकस्मिक मृत्यु होने पर नामिनी को 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का किया गया बीमा भुगतान

राजनांदगांव, 22 जनवरी 2026/sns/- भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के पालिसी धारक श्री ईश्वर लाल पड़ोती की आकस्मिक मृत्यु होने पर डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती को उनके गृह ग्राम शिकारी महका पहुंचकर, राजनांदगांव संभाग के डाक अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा द्वारा 11 लाख 52 हजार 329 रूपए का डाक जीवन बीमा दावा भुगतान का चेक प्रदान किया गया। डाक अधीक्षक श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य डाकघर योजनाओं तथा डाकघर के माध्यम से संचालित शासकीय सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम शिकारी महका निवासी श्री ईश्वर लाल पड़ोती, पाटनवाड़वी में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने भारतीय डाक विभाग की डाक जीवन बीमा के तहत 10 लाख रूपए का बीमा करवाया था। उनके द्वारा 3550 रूपए प्रति किस्त के अनुसार 33 किस्तें जमा की थी और श्री ईश्वर लाल पड़ोती की 4 सितम्बर 2024 को आकस्मिक मृत्यु हो गई। डाक जीवन बीमा पालिसी की नामित (नामिनी) पत्नी श्रीमती अनामिका पड़ोती द्वारा सितम्बर 2025 में बीमा राशि के लिए दावा किया गया था।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *