पोषण अधिनियम एवं शी-बॉक्स पोर्टल को लेकर जिले में पोस्टर अभियान शुरू

मुंगेली, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 तथा शी-बॉक्स पोर्टल के संबंध में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी द्वारा जागरूकता पोस्टर का अनावरण किया गया। एडीएम ने कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजुला शर्मा ने पोस्टर चस्पा कर जिले में अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीड़न से महिलाओं की सुरक्षा के लिए शी-बॉक्स पोर्टल प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से ऐसे सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों/संस्थानों, जहां 10 या उससे अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, में आंतरिक समिति का गठन एवं पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। पीड़ित महिलाएं इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकती हैं। इस अवसर पर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री गोपाल लांझी, संरक्षण अधिकारी (नवविहान) श्रीमती सीतामणी कच्छप सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *