31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा अवसर

बीजापुर, 23 जनवरी 2026/sns/- राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु आगामी 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय रायपुर, सेजबहार में राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है जिला बीजापुर के अंतर्गत शासकीय आईटीआई बीजापुर, भोपालपटनम, उसुर एवं भैरमगढ़ की संस्थाओं से उत्तीर्ण प्रशिक्षणर्थियों जिन्होंने रोजगार मेले हेतु पंजीयन कराया था वह अपने समस्त दस्तावेज के साथ मेले में उपस्थित हो सकते हैं तथा जिन प्रशिक्षणार्थियों का पंजीयन नहीं हुआ है वह अपने निकट के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संपर्क कर पंजीयन कराकर राज्य स्तरीय मेले में भाग ले सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *