युवा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारें -राजस्व मंत्री श्री वर्मा कैबिनेट मंत्री ने सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खेल प्रतिभाओं का किया गया उत्साहवर्धन

बलौदाबाजार, 29 जनवरी 2026/sns/- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरूवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा पंडित चक्रपाणि शुक्ल हाई स्कूल मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, लोकनृत्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस आयोजन के माध्यम से विभाग ने बच्चों को एक ओपन मंच प्रदान किया। जिससे उनकी अंतर्निहित प्रतिभा को निखरने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि यह आयोजन हमारे जिले की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगिता में भाग अवश्य लेना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आ सकें। उन्होंने लोकगीतों के साथ हुई नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का यह जोश हमारी संस्कृति के उज्जवल भविष्य का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया और मलखंभ के खिलाड़ियों को किट का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों में खेल विधाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को लेकर गजब का उत्साह देखा गया। विशेष रूप से मलखंभ के खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट और साहसिक प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया, जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कैबिनेट मंत्री स्वयं उनके बीच पहुंचे और उनके साथ फोटो खिंचवाकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी युवा उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *