जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

मुंगेली, 31 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में सीईओ ने लोन रिकवरी रेशियो पर चर्चा करते हुए रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गाइडलाइन के अनुरूप रिकवरी बढ़ाने का प्रयास करने निर्देशित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की और आमजनों को सभी योजनाओं का लाभ दिलाने कहा। उन्होंने डिजिटल सेवा के संतृप्तिकरण के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ ने किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को ऋण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में बैंकों की गतिविधियों की समीक्षा एवं ऋण जमा अनुपात, एनआरएलएम 2, एनआरएलएम 3, एनआरएलएम 4, अंत्यावसायी, योजना की वित्त वर्ष 2024-25, कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी विभाग से संबंधित किसान क्रेडिट कार्ड योजनाएं, स्व सहायता समूह खातों में दोहरी प्रमाणीकरण की प्रगति सहित शिक्षा ऋण में शासकीय एवं निजी बैंकों की भागीदारी की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बैंकर्स और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *