धान खरीदी के अंतिम दिन कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों का. किया औचक निरीक्षण

बलौदाबाजार, 31 जनवरी 2026/sns/- धान खरीदी के आख़री दिन शुक्रवार को कलेक्टर दीपक सोनी धान खरीदी केंद्र बिटकुली पहुंचे।उन्होंने इस दौरान समिति प्रबंधक से धान उपार्जन की जानकारी ली और खरीदी केंद्र में आए किसानों से बातचीत भी की। उन्होंने अधिकारियों को पंजी में इंद्राज के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये।

श्री सोनी ने बताया कि ज़िले में धान खरीदी कार्य शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।उन्होंने बताया कि ज़िले में साढ़े सात लाख टन से अधिक धान ख़रीदी की जा चुकी है। आज जारी टोकन से हुई खरीदी के आंकड़े जुड़ना शेष है ।अंतिम आंकड़े जारी होने के बाद यथास्थिति स्पष्ट हो सकेगी।उन्होंने बताया कि इस दौरान अवैध खपत पर कड़ी निगरानी रखी गई और नोडल अधिकारियों ,उड़नदस्ता दलों और चेक पोस्ट के माध्यम से बड़ी संख्या में बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाइयां की गईं और 900 टन से अधिक अवैध धान जब्त किया गया।उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों,राइस मिल्स और पोहा मिलों में नियमित रूप से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *