धान विक्रय से किसानों के सपने हो रहे साकारभुवनेश्वर पटेल बना रहे नया घर, दुबे राम पटेल बच्चों की शिक्षा में करेंगे निवेश

रायगढ़, 31 जनवरी 2026/sns/- रायगढ़ विकासखंड के ग्राम-रेगड़ा के किसानों को शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था से प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। ग्राम रेगड़ा के किसान भुवनेश्वर पटेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अपना संपूर्ण धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर लिया है। उन्होंने 180 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय किया, जिसकी राशि उनके खाते में समय पर प्राप्त हो चुकी है। भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि से वे अपने नए घर का निर्माण कर रहे हैं। धान उपार्जन केंद्र बंगुरसिया में पहुंचे किसान भुवनेश्वर पटेल ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन टोकन प्रणाली के माध्यम से दो चरणों में धान विक्रय किया। पहले चरण में 62 क्विंटल एवं दूसरे चरण में 120 क्विंटल धान का विक्रय किया गया। उन्होंने बताया कि पूरी प्रक्रिया सरल रही और भुगतान भी बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में प्राप्त हुआ। उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार की उन्होंने सराहना की तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
     इसी तरह ग्राम रेगड़ा के एक अन्य किसान दुबे राम पटेल ने भी समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की व्यवस्था का लाभ उठाया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय कर भुगतान समय पर प्राप्त हुआ। धान विक्रय से मिली राशि का उपयोग वे अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं घर की मरम्मत कार्यों में कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शासन की धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुविधाजनक है। किसानों ने शासन द्वारा की गई बेहतर व्यवस्थाओं के लिए संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी प्रणाली ने उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है और उनके भविष्य के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *