उप स्वास्थ्य केंद्र कोदवामहंत में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित

मुंगेली, 04 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में विकासखंड लोरमी के उप स्वास्थ्य केंद्र कोदवामहंत में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी व प्रभारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम मनोचिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय ओबेरॉय, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री नीरज शुक्ला एवं सोशल वर्कर श्री विश्वनाथ चंद्राकर द्वारा मानसिक रोगियों को उचित परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में 17 मानसिक रोगियों सहित 25 मरीजों का ईलाज किया गया। साथ ही सीएचओ के सहयोग से ग्राम के चार घरों में जाकर मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा उनके परिजनों को देखभाल एवं उपचार संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि अनिद्रा, किसी कार्य में मन न लगना, आत्महत्या के विचार आना, अत्यधिक गाली-गलौच या मारपीट की प्रवृत्ति, नशे की लत एवं मिर्गी जैसी समस्याओं का उपचार जिला चिकित्सालय मुंगेली के मानसिक रोग विभाग के स्पर्श क्लिनिक में निःशुल्क उपलब्ध है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *