राष्ट्रीय आविष्कार अभियान: जिले के विद्यार्थियों का विशाखापट्टनम शैक्षणिक भ्रमण

मुंगेली, 07 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के चयनित 21 विद्यार्थियों को विशाखापट्टनम का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में इस शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों को कक्षा शिक्षण के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, वैज्ञानिक सोच तथा नवाचार की समझ से जोड़ना है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एल.पी.डाहिरे ने बताया कि 03 फरवरी से 07 फरवरी तक आयोजित इस भ्रमण में विद्यार्थियों ने विशाखापट्टनम के प्रमुख शैक्षणिक, वैज्ञानिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों का अवलोकन किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों ने पहले दिन मुंगेली से प्रस्थान कर रेल मार्ग से विशाखापट्टनम की यात्रा की।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबमरिन म्यूजियम, एयरक्राफ्ट म्यूजियम, आर.के.बीच, थोटलकोंडा, नेचुरल आर्च बीच, ऋषिकोंडा बीच, शिप व्यू प्वाइंट, कैलाशगिरी, टेनेटी पार्क, एयरक्राफ्ट म्यूजियम, मत्स्य दर्शिनी एवं फिल्म स्टूडियो जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इन स्थलों के अवलोकन से विद्यार्थियों को विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, समुद्री जीवन, इतिहास तथा तकनीकी विकास की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, आवास, भोजन एवं अनुशासन की समुचित व्यवस्था की गई। प्रत्येक चरण में नोडल शिक्षक एवं मार्गदर्शक शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों का सतत मार्गदर्शन किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने समूह में कार्य करना, समय प्रबंधन एवं सामाजिक व्यवहार जैसे जीवनोपयोगी गुण भी सीखे। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनमें नवाचार, जिज्ञासा व आत्मविश्वास पैदा करते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *