सुकमा में तकनीकी सहायकों और एम.टी.एस. की भर्ती के लिए निविदाएं आमंत्रित

भासुकमा, 09 फरवरी 2026/sns/-भारत की आगामी जनगणना-2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सुकमा जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर कार्यालय सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों, तहसीलों और नगरीय निकायों में मैनपावर आपूर्ति के लिए इच्छुक एजेंसियों से निविदाएं (टेंडर) आमंत्रित की गई हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
जनगणना कार्य के लिए कुल 13 पदों पर एजेन्सी के माध्यम से भर्ती की जाएगीरू
 ’ तकनीकी सहायक 12 पद
 ’ एम.टी.एस. (चतुर्थ श्रेणी) 01 पद
यह नियुक्तियां जनवरी 2026 से जून 2027 तक, यानी कुल 18 माह की अवधि के लिए की जाएंगी।
पंजीकृत एजेंसियां ले सकती हैं भाग
इस कार्य हेतु जिला प्रशासन ने पंजीकृत फर्मों, प्लेसमेंट एजेंसियों, लेबर सप्लायरों, कांट्रैक्टरों और रजिस्टर्ड एनजीओ से बंद लिफाफे में दरें आमंत्रित की हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां और जानकारी
 ’ निविदा जमा करने की अवधि 06 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 (शाम 3ः00 बजे तक)।
 ’ निविदा खोलने की तिथि 26 फरवरी 2026 (शाम 4ः00 बजे)।
 ’ विस्तृत विवरण निविदा की शर्तें, प्रारूप और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक एजेंसियां जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.sukma.gov.in पर लॉग-इन कर सकती हैं या कार्यालय के सूचना पटल (Notice Board) का अवलोकन कर सकती हैं।
प्रशासन का लक्ष्य जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को समय सीमा के भीतर और तकनीकी रूप से दक्ष टीम के साथ पूरा करना है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *