सुकमारू श्नियद नेल्लनारश् योजना से संवर रही वनांचल की राह

सुकमा, 10 फरवरी 2026/sns/-जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के साझा प्रयासों से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार और पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की “सुकर त्रई“ योजना के तहत सोमवार को कोंटा ब्लॉक के ग्राम बंडा में हितग्राहियों को उन्नत नस्ल के सुकर वितरित किए गए।
शासन की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लनार“ योजना के तहत वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम बंड़ा के अनुसूचित जनजाति वर्ग के 10 चयनित ग्रामीणों को उन्नत नस्ल के सुकरों का प्रदाय किया गया। इसका प्रमुख उद्देश्य ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
कोंटा पशु चिकित्सालय के प्रभारी  अधिकारी डॉ. सूर्यकांत सोरी एवं उनकी टीम ने ग्राम स्तर पर पहुँचकर वितरण कार्य संपन्न कराया। इस दौरान डॉ. सोरी ने हितग्राहियों को सुकर पालन की बारीकियों और उनके उचित रख-रखाव के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *