भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 14 एवं 15 फरवरी को तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती


दुर्ग, 10 फरवरी 2026/
sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आर-2) कोहका भिलाई परिसर में आयोजित होगा।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के 20 से अधिक प्रतिष्ठित नियोक्ता भाग लेंगे, जिनके माध्यम से 3000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई, एमबीए सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पदों के अनुसार वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रूपए प्रतिमाह तक निर्धारित है। रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी एवं संभाग स्तरीय रोजगार मेला हेतु पंजीयन छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट erojgar.cg.gov.in अथवा प्लेस्टोर पर उपलब्ध Chhattisgarh Rojgar App के माध्यम से किया जा सकता है। मेले में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीयन एवं रोजगार मेला पंजीयन अनिवार्य होगा।
इच्छुक आवेदक उक्त दिवस को शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र एवं अंकसूची, पहचान पत्र (आधार कार्ड/मतदाता परिचय पत्र/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित सभी दस्तावेजों की छायाप्रति लेकर उपस्थित हो सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *