कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने खाई फाइलेरिया की दवाई

जगदलपुर, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा गुरुवार को तोकापाल और बास्तानार विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर श्री छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने मवालीभाटा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन किया। साथ ही फाइलेरिया नियंत्रण अभियान के तहत आयोजित दवाई वितरण कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने फाइलेरिया नियंत्रण की दवाई डीईसी और कृमिनाशक दवाई एल्बेंडाजोल का सेवन किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को भी दवाइयों का सेवन के लिए प्रेरित किए।

इसके अलावा कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने मवालीभाटा के हाईस्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने, उत्तर पुस्तिका में लेखन का प्रयास, आत्मविश्वास के साथ 6-8 घंटे पढ़ाई करें ताकि बेहतर अंक हासिल किया जा सके। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *