अम्बिकापुर में पीलिया की रोकथाम हेतु विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान

अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026/sns/-  अम्बिकापुर नगरीय निकाय क्षेत्र में पीलिया के संभावित फैलाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष डोर-टू-डोर सर्वे अभियान संचालित किया गया। अभियान का संचालन संचारी रोग नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. वर्षा राजपूत की निगरानी में किया गया। सर्वे अभियान के अंतर्गत मोमीनपुरा, खठीकपारा एवं झझठपारा (नमनाकला) क्षेत्रों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस कार्य में शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय अम्बिकापुर की नर्सिंग छात्राओं द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए संदिग्ध मरीजों के सैंपल एकत्रित किए गए। सर्वे के दौरान क्षेत्र में मौसमी बीमारी के 04 एवं टायफाइड के 02 प्रकरण पाए गए हैं। वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति सामान्य पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकता अनुसार क्लोरीनेशन एवं जन-जागरूकता संबंधी गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि पीलिया के लक्षण जैसे आंखों एवं त्वचा का पीला पड़ना, कमजोरी, भूख न लगना, उल्टी अथवा बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं तथा स्वच्छ पानी का उपयोग करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *