04 मार्च होली के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित
सुकमा, 27 फरवरी 2026/sns/-आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा जारी पत्र के परिपालन में कलेक्टर सुकमा श्री अमित कुमार के द्वारा जिले में 04 मार्च “होली‘‘ के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.8, मद्य भण्डागार एवं सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमित कुमार ने शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।