ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/-जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस शिविर में जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं का व्यवसाय/उद्यम स्थापना के लिए अनुदानित ऋण का लाभ लेने के इच्छुक हैं, वे इस शिविर में सम्मिलित होकर लाभ उठा सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *