किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी

सुकमा, 27 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। प्रदेश के किसानों को धान उपार्जन पर दी जाने वाली बोनस राशि का वितरण आगामी 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे किसानों को संबोधित करेंगे।
विकासखंड स्तर पर आयोजित होंगे भव्य कार्यक्रम
बोनस वितरण के इस उत्सव को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत प्रत्येक विकासखंड स्तर पर विशेष बोनस वितरण कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। सुकमा जिले में भी सुकमा, कोंटा और छिंदगढ़ से जनप्रतिनिधियों सहित किसान जुड़ेंगे।
जनप्रतिनिधि होंगे मुख्य अतिथि
जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने सुकमा जिले के सभी विकासखंडों में बोनस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया है। निर्धारित सूची के अनुसार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि के रूप में नामांकित किया गया है जिसमे सुकमा विकासखंड में नगर पालिका अध्यक्ष सुकमा श्री हुंगाराम मरकाम, छिंदगढ़ विकासखंड में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी और कोंटा विकासखंडों में जनपद अध्यक्ष कोंटा श्रीमती कुसुमलता कोवासी को मुख्य अतिथि बनाया गया है। स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें। इस निर्णय से राज्य के लाखों किसानों को आर्थिक लाभ पहुँचेगा और कृषि क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *