जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न


अम्बिकापुर, 02 फरवरी 2026/sns/-
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा संचालित हायर सेकण्डरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा 2026 अंतर्गत  28.02.2026 को विज्ञान विषय की परीक्षा सरगुजा जिले के कुल 75 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई।
परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर, जिला सरगुजा द्वारा गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, केदारपुर, पुहपुटरा, कन्या सीतापुर एवं सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर सहित विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी, अम्बिकापुर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने होली क्रॉस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, सेंट जेवियर्स अम्बिकापुर तथा विवेकानंद विद्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया।
विज्ञान विषय की परीक्षा हेतु कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 9662 थी, जिनमें से 9386 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 276 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *