लक्ष्य पर नजरः बीजापुर के तीरंदाज सातवीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर रवाना

बीजापुर, 02 फरवरी 2026/sns/-रायपुर में आयोजित होने वाली सातवीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बीजापुर की तीरंदाजी टीम आज रवाना हुई। यह प्रतियोगिता खेलों इंडिया के अंतर्गत रायपुर ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। बीजापुर तीरंदाजी टीम कोच दुर्गेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प लिया है।

विभिन्न वर्गों में ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व-  अंडर-15 (रिकर्व राउंड), बीजू कुर्सम, सरिता तेलम, इंडियन राउंड, सुशीला हेमला, रोनी हेमला, उर्मिला उर्सा, (बालक वर्ग) अजय कुड़ियम, कृष्णा धुर्वा, संतोष सोयम, अंडर-13, पायल कचलाम, अंडर-10, आर्शी करनेवार, कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिले के समस्त कोच भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
बीजापुर के ये युवा तीरंदाज राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे। जिलेवासियों को इनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *