उड़नदस्ता दल ने किया विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण


दुर्ग, 03 मार्च 2026/sns/-
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के अंतर्गत आज गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टाइपिंग, वाणिज्यिक गणित और औद्योगिक संगठन के मूल तत्व जैसे विभिन्न विषयों की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द मिश्रा द्वारा गठित विभिन्न उड़नदस्ता दलों ने जिले के अनेक परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस सघन निगरानी प्रक्रिया के दौरान मुख्य रूप से सेजस हाउसिंग बोर्ड सहित कई महत्वपूर्ण केंद्रों की जांच की गई। निरीक्षण अभियान के तहत जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा के नेतृत्व में सर्वाधिक 09 केंद्रों की सूक्ष्म जांच की गई, जिनमें सेजस हाउसिंग बोर्ड, सेजस अहिवारा, गोढ़ी, कपसदा, नारधा, सेजस जामुल, कुरूद, कोहका और सेजस तितुरडीह के केंद्र शामिल रहे। इसी प्रकार, सहायक संचालक श्रीमती सीमा नायक द्वारा कुल 06 केंद्रों का अवलोकन किया गया, जिनमें निर्मला रानी खुर्सीपार भिलाई, सरस्वती वि. सेक्टर-04, नेशनल स्कूल दुर्ग, ढौर, सेजस जामुल और सेजस हाउसिंग बोर्ड के परीक्षा केंद्र सम्मिलित थे। ग्रामीण और अन्य क्षेत्रों में भी मुस्तैदी बरतते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) श्री विनोद कुमार शुक्ला ने चंदखुरी और अण्डा स्थित 02 केंद्रों का जायजा लिया। पाटन क्षेत्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी. के. देवांगन द्वारा कुल 05 केंद्रों की समीक्षा की गई, जिनमें सोमनी, पुरेना, सेजस जामगाँव एम, तर्रा और सेजस देवादा के परीक्षा केंद्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, धमधा क्षेत्र में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अथर्व शर्मा द्वारा अहेरी, सेजस अहिवारा और सेजस नंदनी खुदनी स्थित 03 केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राहत की बात यह रही कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा की गई इस व्यापक और अचानक जांच के बावजूद किसी भी केंद्र पर अनुचित साधनों के उपयोग का कोई मामला नहीं पाया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हुई और नकल प्रकरण पूरी तरह से ’निरंक’ रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *