महतारी वंदन की राशि से अमारीन मांझी ने शुरू की बकरी पालन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 मार्च 2026/sns/-महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं अपने आजीविका के साधन को बढ़ा रही हैं। सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम घोटला (छोटे) की रहने वाली अमारीन मांझी ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिली अनुदान राशि का सदुपयोग कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। महिला हितग्राही ने हर महीने  1000 रुपये को खर्च करने के बजाय नौ महीने तक इकट्ठा की 9000 रुपये से तीन बकरियां खरीदीं। अब वह बकरी पालन कर रही हैं और इससे होने वाले लाभ के प्रति बेहद उत्साहित हैं। अमारीन कहती हैं, “महतारी वंदन योजना मेरे लिए जीवनदायिनी साबित हुई है। इस राशि से मैंने बकरी पालन शुरू की। यह योजना हम महिलाओं को आत्मविश्वास दिलाने और आत्मनिर्भर बनाने में बहुत मदद कर रही है।”

अमारीन मांझी अब गांव की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। वह अपने अनुभव साझा कर उन्हें भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। यह कहानी साबित करती है कि सरकारी योजनाएं सही तरीके से उपयोग की जाएं, तो वे न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामुदायिक स्तर पर भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं। महतारी वंदन योजना अब महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बन गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *