सुकमा में वनाग्नि रोकथाम के लिए 112 वन अग्नि प्रहरी तैनात

सुकमा, 09 मार्च 2026/sns/- ग्रीष्म ऋतु में संभावित वनाग्नि को देखते हुए सुकमा वनमंडल ने रोकथाम और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। वन क्षेत्रों की निगरानी और आग पर त्वरित नियंत्रण के लिए 112 वन अग्नि प्रहरी चार माह के लिए तैनात किए गए हैं, जिन्हें 10,000₹ मासिक मानदेय और फायर ब्लोअर जैसे उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
संवेदनशील क्षेत्रों में आग के फैलाव को रोकने के लिए फायर लाइन बनाई गई है तथा गांवों में पोस्टर और दीवार लेखन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यशालाओं में भी ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान और बचाव के उपाय बताए गए।
वनाग्नि की सूचना के लिए वनाग्नि नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर 7587016212 जारी किया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से वनाग्नि रोकथाम में सहयोग की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *