वर्ड पावर चैंपियनशिप विजेता रोशन निषाद,

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने अपने कार्यालय में वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2026 विजेता रोशन निषाद, शिक्षिका एवं कोच सुनीता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रोशन निषाद की माता उत्तरा निषाद और पिता हीरालाल निषाद भी उपस्थित रहे। जिले के समग्र शिक्षा के सरकारी प्राथमिक स्कूल खिचरी का छात्र 530 बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2026 का विजेता चुना गया। मात्र 9 साल का रोशन निषाद तीस बत्तीस अक्षर के अंग्रेजी शब्दों को निडरता के साथ फर्राटे से पढ़ लेता है। वह विगत वर्ष भी विजेता 2 रहा। इनकी शिक्षिका एवं कोच सुनीता यादव बच्चों को अंग्रेजी में दक्ष करने एक्स्ट्रा क्लास लेकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करती है। विजेता छात्र रोशन निषाद ने जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ का नाम रोशन किया है। समग्र शिक्षा खिचरी वर्ड पावर चैंपियनशिप का गढ़ माना जाता है। प्रत्येक वर्ष यहां के बच्चे विजेता और उपविजेता का ट्राफी अपने नाम करते हैं।

उल्लेखनीय है कि, राष्ट्रीय स्तर की संस्था लीप फारवर्ड मुंबई सरकारी प्राथमिक स्कूलों के बच्चों के अंग्रेजी साक्षरता हेतु कार्य कर रही है। इसमें पढ़ना, अर्थ और शब्दकोष प्रतियोगिता शासन के सहयोग से आयोजित करती है। सत्र के प्रारंभ में आनलाइन रजिस्ट्रेशन के पश्चात बच्चों को पाठ्य सामाग्री उपलब्ध कराकर आनलाइन सेशन लिया जाता है एंव संकुल स्तरीय प्रतियोगिता से शुरू होकर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाता है और विजेता को राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए मुंबई में प्रदर्शन हेतु चयनित किया जाता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *