खरवानी में जल अर्पण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 09 मार्च 2026/sns/-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  ग्राम खरवानी में जल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल अर्पण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम की महिलाओं, स्व सहायता समूहों तथा ग्राम जल स्वच्छता समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती गोदावरी राठौर ग्राम पंचायत के सरपंच श्री घासी राम कंवर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से कार्यपालन अभियंता श्री रमन उरांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए जनजागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बनाया। इस अवसर पर ग्राम जल स्वच्छता समिति, स्व सहायता समूह तथा जल वाहिनी से जुड़ी महिलाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना तथा जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान उपस्थित जनों ने जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *