मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केन्द्र में संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 25 मार्च तक आमंत्रित

अम्बिकापुर, 10 मार्च 2026/sns/-  भारत सरकार द्वारा संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत सरगुजा जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (Hub for Empowerment of Women) के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 25 मार्च 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक जमा कर सकते हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रिक्त 03 स्वीकृत संविदा पदों की पूर्ति की जानी है। जिसमें जेण्डर विशेषज्ञ के 01 पद, आई.टी. असिस्टेंट के 01 पद एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) के 01 पद पर भर्ती की जाएगी।  विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट  www.surguja.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कलेक्टेरेट परिसर अम्बिकापुर के सूचना पटल का भी अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *