खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: खरीदी केन्द्रों से धान उठाव जारी

मुंगेली, 11 मार्च 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी कार्य पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं किसान-हितैषी तरीके से सम्पन्न हुई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के कुशल मार्गदर्शन में जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रांे के माध्यम से 05 लाख 30 हजार 194 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि खरीदी केन्द्रों से अब तक 04 लाख 49 हजार 246 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। 80 हजार 947.79 क्विंटल धान उठाव हेतु केन्द्रों में शेष है। उन्होंने बताया कि खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। शीघ्र ही शतप्रतिशत धान का उठाव पूरा कर लिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *