मुफ्त बिजली योजना:- सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि श्री रूपचंद भीमनानी बने ऊर्जादाता,

राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से न केवल बिजली की बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा भी मिल रहा है। राजनांदगांव के सांसद एवं राजनांदगांव के विधायक प्रतिनिधि होने के नाते श्री रूपचंद भीमनानी ने इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेकर जनमानस के साथ-साथ अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। श्री भीमनानी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के आह्वान से प्रेरणा लेकर ऑनलाइन आवेदन कर वेबसाइट में पंजीकृत वेन्डर को चिन्हांकित कर संपर्क किया एवं अपने घर में सिंगल फेज कनेक्शन वाला 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है। श्री भीमनानी ने राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले के सभी नागरिकों से भी योजना का लाभ लेने की अपील की है। वे कहते है कि हर घर सौर ऊर्जा को अपनाए, तो न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि हम ऊर्जा आपूर्ति के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। यह योजना न केवल मध्यम और गरीब परिवारों को बिजली बिल की चिंता से मुक्त करेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि इस प्लांट के माध्यम से उनके घर की बिजली संबंधी आवश्यकताएं अब सौर ऊर्जा से पूरी होंगी, जिससे ग्रिड पर निर्भरता कम होगी।

‘ऊर्जा उपभोक्ता’ से ‘ऊर्जा दाता’ बनने का सफर

योजना के अंतर्गत शहर के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित अपने निवास पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराने वाले श्री भीमनानी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 14 यूनिट बिजली का उत्पादन मिल रहा है। 03 किलोवाट सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त करें, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सहभागी बनें। घरेलू खपत से अधिक बिजली उत्पन्न होने के कारण वे अब सिर्फ उपभोक्ता नहीं, बल्कि ‘ऊर्जा दाता’ बन गए हैं। उन्होंने इस परिवर्तन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

सीधी सब्सिडी और सरल ऋण सुविधा

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए श्री भीमनानी ने बताया कि सरकार द्वारा ₹1 लाख 8 हजार रुपए तक की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में प्रदान

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *