ऑनलाईन प्राप्त निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया 12 मार्च को

राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-जिले के डोंगरगांव तहसील के ग्राम आसरा के खसरा नंबर 360 का भाग रकबा 2.61 हेक्टेयर क्षेत्र का खनिज-साधारण रेत नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) के माध्यम से आबंटन हेतु निविदा आमंत्रण सूचना जारी किया गया है। जिसमें एमएसटीसी पोर्टल के माध्यम से इलेक्ट्रानिक नीलामी तकनीकी एवं वित्तीय बोली ऑनलाईन आमंत्रित की गई थी। ऑनलाईन प्राप्त निविदाओं को खोलने की प्रक्रिया 12 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष राजनांदगांव में संपादित की जाएगी। जिसमें इच्छुक बोलीदार उपस्थित हो सकते है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *