होला मोहल्ला की तैयारियों का कलेक्टर ने लिया जायजा

महासमुंद, 12 मार्च 2026/sns/- बसना विकासखण्ड अंतर्गत गढ़फुलझर नानक सागर में आगामी 15 मार्च को होला मोहल्ला का आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह आज नानक सागर पहुंचे। यहां 15 मार्च को श्री गुरूनानक देव जी के ऐतिहासिक स्थल नानक सागर में होला मोहल्ला का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में भव्य गुरूद्वारा अस्पताल एवं यात्री निवास हेतु भूमि पूजन व अरदास भी किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां देश विदेश से सीख कमेटियों एवं अन्य प्रमुख दलों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में कमेटियों एवं प्रमुखजन आएंगे।  कलेक्टर ने की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया एवं सुरक्षा, बेरिकेटिंग, साफ सफाई, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम बसना श्री हरिशंकर पैकरा सहित समिति के सदस्य श्री रोमी सलूजा मौजूद थे। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *