कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ क्षेत्र के निर्माण कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं का किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार की शाम को बिलाईगढ़ के बंगलाभाठा में निर्माणाधीन एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को जल्द शुरू करने और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों और ठेकेदार को बाउंड्री वाल और मीटिंग हॉल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को मई माह तक पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुराने तहसील कार्यालय भवन को जल्द डिसमेंटल कर परिसर की सफाई कराने के भी निर्देश दिए।

 कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने शाम 7 बजे बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल भवन में चल रहे रिपेयरिंग और निर्माण कार्य की जानकारी ली और कार्य की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आईपीडी में भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और मरीजों से चर्चा कर इलाज की गुणवत्ता के बारे में पूछा। अस्पताल में उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों से भी कलेक्टर ने बातचीत की और डॉक्टरों को मरीजों का बेहतर और समय पर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला, एसडीएम प्रफुल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, तहसीलदार कमलेश सिदार,  जनपद सीईओ प्रतीक प्रधान उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *