भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ बिलाईगढ़ का कार्य प्रारम्भजिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का किया अवलोकन

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/-भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सारंगढ़ में संचालित सब्जी नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन ने संस्थान का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की तथा चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण के दौरान सब्जी उत्पादन, सब्जी नर्सरी तैयार करने की तकनीक तथा इससे जुड़े स्वरोजगार के अवसरों के बारे में चर्चा की गई। सीईओ ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन ग्रामीण क्षेत्रों में आय बढ़ाने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को इस क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर आरसेटी सारंगढ़ के अधिकारी एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *