सरायपाली में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

महासमुंद, 13 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार स्वर्गीय मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरायपाली में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के मार्गदर्शन आयोजित की गई।

बैठक में हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के समयपूर्व चिन्हांकन, उनके नियमित फॉलोअप एवं काउंसलिंग, साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम, टीकाकरण की प्रगति, शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु ऑडिट जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रत्येक शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर कुपोषित बच्चों के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुणाल नायक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह, प्रभारी सीडीपीओ दीक्षा बारीक सहित महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *