सरगुजा में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण पर कार्रवाई, 124 सिलेंडर जब्त

अम्बिकापुर, 13 मार्च 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण एवं वितरण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में खाद्य विभाग द्वारा अवैध रूप से भण्डारित घरेलू गैस सिलेंडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर क्षेत्र में की गई जांच के दौरान तुलसी छत्तीसगढ़ गैस एजेंसी  उदययपुर से 115 नग, गोरख गैस चूल्हा रिपेयरिंग, नमनाकला से 03 नग तथा प्रदीप गैस चूल्हा रिपेयरिंग शॉप, दर्रीपारा से 06 नग घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार कुल 124 नग गैस सिलेंडर जप्त किए गए हैं। उक्त प्रकरण में द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश, 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण पर नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही राज्य स्तर पर भी घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं दैनिक आवश्यकता की सतत निगरानी रखने तथा अवैध भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *