छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड की डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तुलसी राठौर प्रशासक नियुक्त

रायपुर, 17 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, रायपुर का चुनाव कराने के लिए कार्यालय रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं संस्थाएं छत्तीसगढ़ के द्वारा जिला कलेक्टर रायपुर को संस्था का कार्यकारिणी का चुनाव तथा चुनाव अवधि तक संस्था के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया है। इस कार्य के लिए कलेक्टर रायपुर ने डिप्टी कलेक्टर श्रीमती तुलसी राठौर को कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में प्रशासक नियुक्त किया है। प्रशासक द्वारा कार्यकारिणी चुनाव 30 दिन के भीतर सम्पन्न कराया जाना है। इसके लिए 20 मार्च तक दावा आपत्ति प्रस्तुत किया जाना है। 23 मार्च से 25 मार्च 2026 तक दावा आपत्ति निराकरण एवं 27 मार्च 2026 को चुनाव सम्पन्न किया जावेगा। दावा आपत्ति शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत किया जाना है। छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, रायपुर के कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव उनके बायलॉज के आधार पर कराया जाना है। अतः उक्त के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो कार्यालय कलेक्टर, (अधीक्षक कक्ष क्रमांक 05) रायपुर में 20 मार्च 2026 शाम 05 बजे तक दावा/आपत्ति आमंत्रित है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *