राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का निरीक्षण, लोगों को किए जागरूक

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 मार्च 2026/sns/-स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) ग्रामीण के राज्य सलाहकार मोनिका सिंह द्वारा विकासखंड बिलाईगढ़ के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर स्वच्छता से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामों में निर्मित पृथक्करण शेड एवं सामुदायिक शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मोनिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्रामवासियों से चर्चा करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया।

एसबीएम राज्य सलाहकार ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए नियमित रूप से कचरा पृथक्करण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य केवल शौचालय निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना भी है। इसके लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *