व्यवस्था में कसावट, कार्यशैली में निखार

सुकमा, 18 मार्च 2026/sns/-जिला पंचायत में प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने कार्यालय की सभी शाखाओं का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विभिन्न योजनाओं और दैनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यों की प्रगति, समयबद्धता और गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए सभी को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीईओ श्री ठाकुर ने कार्यालय में साफ-सफाई और दस्तावे जों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक व्यवस्थित और स्वच्छ कार्यालय न केवल कार्यक्षमता को बढ़ाता है, बल्कि आम जनता में प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत करता है।
इस निरीक्षण से कार्यालयीन कार्यों में नई ऊर्जा और अनुशासन का संचार हुआ है। कर्मचारियों ने भी इसे सकारात्मक पहल मानते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *