त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 मतदाता सूची तैयार करने अधिकारी नियुक्त

राजनांदगांव, 19 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत विकासखंडों के ग्राम पंचायतों के लिए मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने राजनांदगांव एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजनांदगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार राजनांदगांव श्री राकेश नागवंशी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार डोंगरगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार डोंगरगांव श्री चिराग रामटेके को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी तरह छुरिया एवं डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। छुरिया विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार छुरिया को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार छुरिया श्री गंगाधर राव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है। डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार डोंगरगढ़ को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ श्री सत्यपाल सिंह यादव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *