दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत तहसील स्तरीय कार्यक्रम 25 मार्च को

दुर्ग, 25 मार्च 2026/sns/-दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 25 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित है। जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग, धमधा, पाटन, भिलाई-3, बोरी और अहिवारा  तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान चयनित हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित  किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगर पंचायतों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *