असम के तैराकों ने राज्यपाल श्री डेका से की सौजन्य भेंट, 9 पदक जीतकर बने फर्स्ट रनर-अप

रायपुर, 30 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक खिलाड़ियों ने आज यहां लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीतकर फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया है।

राज्यपाल श्री डेका ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेलों में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से ही ऐसी सफलता हासिल होती है। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ असम स्विमिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री दिव्य ज्योति शर्मा, तकनीकी अधिकारी श्री जान मनी बोरा तथा कोच भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *