मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बस्तर को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/sns/- बस्तर के निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लोगों को अब बड़ी सहूलियत होगी, जहाँ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार ने क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस समर्पित की हैं। राज्य शासन की इस महत्वपूर्ण पहल के तहत 01 अप्रैल से नवीन संस्था के माध्यम से इन एम्बुलेंस सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अब बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम ग्रामीण अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुँच सकेंगी, जिससे मरीजों को सुरक्षित और त्वरित अस्पताल पहुँच की सुविधा मिलेगी।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन 15 आधुनिक एम्बुलेंसों को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया गया है, जिनमें जिला महारानी अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड, भानपुरी, तोकापाल, बास्तानार, लोहंडीगुड़ा, दरभा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनार एवं हितामेटा शामिल हैं। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज डिमरापाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में नई एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस भी प्रदान की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के इस सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता मिल सकेगी। बस्तर के विकास की इस कड़ी में यह उल्लेखनीय है कि जगदलपुर विधायक किरण देव की सक्रिय और उनके निरंतर प्रयासों से ही विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के लिए इन 15 नई एम्बुलेंसों की प्राप्ति संभव हो सकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *