घरेलू गैस और ईंधन आपूर्ति के लिए राज्य व जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित

बीजापुर, 02 अप्रैल 2026/sns/-पश्चिम एशिया में जारी संकट को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने आम नागरिकों की सुविधा और राहत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि ईंधन की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर नागरिकों को तुरंत सहायता मिल सके। इसके लिए राज्य सरकार ने 18002333663 नंबर पर आपातकालीन सहायता केंद्र भी शुरू किया है, जहां लोग अपनी समस्याएं दर्ज कराकर शीघ्र समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
जिला स्तर पर भी व्यवस्था को मजबूत किया गया है, बीजापुर जिले में नियंत्रण कक्ष के लिए मोबाइल नंबर 8815259949 (सहायक खाद्य अधिकारी) और 8815339093 जारी किए गए हैं, जिन पर संपर्क कर नागरिक अपनी समस्याएं बता सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थितियों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही, किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राज्य सरकार की इस पहल से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और संकट की स्थिति में आवश्यक सेवाओं की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *