10 अप्रैल तक बढ़ी अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि
सुकमा, 04 अप्रैल 2026/sns/- भारतीयसेना में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली की
आवेदन तिथि को बढ़ा दिया गया है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक
आवेदन कर सकते हैं।पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026
निर्धारित थी, जिसे बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के
तहत अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर
कीपर) एवं अग्निवीर (ट्रेड्समैन) के पदों पर चयन किया जाएगा।इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Joinindianarmy.nic.in
पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु,
शैक्षणिक योग्यता एवं शारीरिक मानक सेना द्वारा निर्धारित नियमों के
अनुसार होना अनिवार्य है।भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की
जाएगी। पहले चरण में ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जबकि
दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।अधिक
जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी सेना भर्ती कार्यालय से संपर्क कर
सकते हैं या ज्वाइन इंडियन आर्मी के हेल्प डेस्क का उपयोग कर सकते हैं।
विशेष जानकारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक
0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क किया जा सकता है।