उत्कृष्ट शिक्षा के लिए अवसर ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित, संस्थानों से आवेदन मांगे गए

बीजापुर, 06 अप्रैल 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना  के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है।
इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना एवं उन्हें प्रतिस्पर्धी बनाकर उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को बेहतर करियर मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिष्ठित CBSE/ICSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त निजी आवासीय विद्यालयों का चयन किया जाएगा, जहां विद्यालय एवं छात्रावास एक ही परिसर में संचालित होते हों।
इच्छुक एवं पात्र संस्थानों से अपील की गई है कि वे इस योजना में सहभागिता सुनिश्चित करते हुए ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ प्रस्तुत करें। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट WWW.tribal.cg.gov.inके माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *