बालक छात्रावास फास्टरपुर में किया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

मुंगेली, 06 अप्रैल 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्रीमती जसविंदर कौर अजमानी मलिक द्वारा विगत दिन विकासखण्ड मुंगेली के फास्टरपुर स्थित शासकीय पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण तथ्यों व मूल अधिकार, मूल कर्तव्य के बारें में जानकारी देते हुए छात्रों को गुडटच-बैडटच, पॉक्सो एक्ट, भारत का संविधान, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2005 की एवं मोबाईल के माध्यम से होने वाले अपराध व ऑनलाईन फ्राड व उसके बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होने बताया कि जीवन में पढ़ाई-लिखाई, खेल-कूद के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी व सभी बच्चो को सोशल मीडिया के दूरूपयोग एवं अधिक समय तक मोबाईल के उपयोग न करने की समझाईश दी। साथ ही छात्रों को अपनी भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उस पर लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर बालक छात्रावास फास्टरपुर के अधीक्षक अश्वनी बंजारा, पीएलव्ही धर्मेन्द्र शर्मा, प्रांजल महिलांगे मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *