मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अम्बिकापुर में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

अम्बिकापुर, 10 अप्रैल 2026/sns/-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिला प्रवास के दौरान अम्बिकापुर में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास पंडित रविशंकर त्रिपाठी चौक में भटगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पंडित रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वे हमारे प्रेरणास्रोत थे, आज उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया, ये सिर्फ मूर्ति नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी उनकी जिंदादिली और उनकी कर्मठता को याद दिलाते रहेगा।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री नारायण चन्देल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह,
अम्बिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी,  सरगुजा  संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी सरगुजा श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री राजेश अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री डी एन कश्यप, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author