आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 13 अप्रैल 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 4 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में शिवकुमारी केंवट पति स्व. गणेशराम केंवट, निवासी ग्राम सुनसुनिया तहसील लवन, शिवमति पटेल पति स्व. आकाश पटेल, निवासी ग्राम करदा, तहसील लवन, पंचवती साहू पति स्व. सुरेश साहू, निवासी ग्राम लाहोद, तहसील लवन एवं लेन बाई यादव पति स्व.तनगू यादव, निवासी ग्राम सरखोर, तहसील लवन शामिल है।

पीड़ितों के निकट परिजनों के कुंआ, महानदी के पानी में डूबने एवं सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

About The Author