आज से शुरू हो रहा स्वास्थ्य जाँच का महाअभियान मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान
बीजापुर, 13 अप्रैल 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा 13 अप्रैल से मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान की शुरुआत सुकमा जिले से कर दी गयी है इसके साथ ही बस्तर संभाग के अन्य जिलों के साथ-साथ बीजापुर में भी अभियान की शुरुआत हो गयी है मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य टीम द्वारा घर-घर जाकर सभी व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच वजन, ऊँचाई, शुगर, बीपीए मलेरिया, टीबी, कुष्ट सहित आयुष्मान कार्ड व आभा आई डी बनाकर कर डिजिटल हेल्थ प्रोफ़ाइल बनाया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग व पंचायत विभाग ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है। इस सुनहरे मौके का लाभ उठाने जिला प्रशासन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिको से अपील की है व जाँच में सहयोग करने का अनुरोध भी किया है। अभियान आज से शुरू होकर एक माह तक चलेगा, स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के तीन लाख से अधिक लोगो तक पहुँच कर लोगो को जागरूक करते हुए स्वास्थ्य परीक्षण करेगी यह अपनी तरह का अनूठा पहल है।